सोमवार को भी मनाया गया पर्व, कई सरकारी कार्यालयों में भी हुआ आयोजन
पीलीभीत। सोमवार को भी लोगों ने मकर संक्रांति मनाते हुए जिले में जगह-जगह खिचड़ी भोज कराया। लोगों ने साधु संतों को खिचड़ी बांटी और खिचड़ी भोज कराया। कई सरकारी दफ्तरों में खिचड़ी सहभोज हुआ।
शहर के गैस चौराहा स्थित बिजली दफ्तर में कर्मचारियों ने खिचड़ी भोज कराया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कर्मचारियों ने खिचड़ी भोज किया। शहर के चीनी मिल रोड स्थित श्रद्धा अस्पताल पर खिचड़ी भोज का अयोजन हुआ है तो अशोक कॉलोनी में एयरटेल ब्राड बेंड कार्यालय पर अमित शुक्ला, विवेक अवस्थी, विकास श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, भुवनेश उपाध्याय ने खिचड़ी भोज कराया जो शाम तक चलता रहा।
नावल्टी चौराहा पर ब्राह्मण चेतना परिषद के कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी भोज कराया। इस मौके पर संजय पांडे, पंकज शर्मा, धीरेंद्र मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के गौहनिया चौराहे, गैस चौराहा, सुनगढ़ी चौराहा, चावला चौराहा, जेपी रोड,लाल रोड, लोहा मंडी समेत शहर के तमाम स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
पूरनपुर। मकर संक्रांति पर लोगों ने स्नान कर रेवड़ी, मूंगफलीे, खिचड़ी आदि का दान किया। सीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार की ओर से खिचड़ी भोज कराया गया तो नगर के एक बरातघर में ब्राह्मण महासभा के मंडलीय उपाध्यक्ष दुष्यंत शुक्ला की ओर से सामूहिक खिचड़ी भोज कराया गया।
पकडिय़ा चौराहा के समीप डायमंड हॉकी क्लब की ओर से सामूहिक खिचड़ी भोज कराया गया। क्लब के अध्यक्ष महेश आजाद और उनकी टीम मौजूद रही। रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल मकर संक्रांति पर्व पर विचार गोष्ठी हुई। सामूहिक खिचड़ी भोज हुआ। प्रधानाचार्य यशवीर सिंह, मनोज गुप्ता, विद्यालय प्रबंधक केशव कुमार गुप्ता, अनुराग गुप्ता, अनूप गुप्ता आदि ने विचार रखे।
बीसलपुर। मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने व्रत रहकर पूजा अर्चना की और दान दक्षिणा दी। कुछ श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर पहुंचकर स्नान किया। इस मौके पर विधायक विवेक वर्मा के कैंप कार्यालय, गुलेश्वरनाथ मंदिर, गोविंद आश्रम, छुटन्नी देवी मंदिर, आर्यसमाज भवन के द्वार, बड़ा स्थल मंदिर, मोहल्ला दुबे में ब्रह्मदेव स्थल के पास, डाकखाना चौराहा और गांव रोहनिया में आयोजित खिचड़ी सहभोज में काफी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रोडवेज बस स्टैंड के पास बेनी राम यादव और सभासद अमर सिंह राजपूत ने राहगीरों को चाय पिलाई।
पूरनपुर सीएचसी में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग । संवाद
पूरनपुर सीएचसी में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग । संवाद
पूरनपुर सीएचसी में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग । संवाद