फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेलकूद समारोह की सफलता के लिए निकाली खेल ज्योति यात्रा

विज्ञापन
शहर के कचहरी तिराहे से निकाली गई खेल ज्योति यात्रा में शामिल एकल अ​भियान अभ्युदय यूथ क्लब के सद
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले बृजमंडल संभाग स्तरीय खेलकूद समारोह की सफलता के लिए जिले में शुक्रवार को खेल ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सदर तहसीलदार एवं संगठन के सदस्यों ने किया।
विज्ञापन

अभ्युदय यूथ क्लब की ओर से खेल ज्योति यात्रा शुक्रवार शाम को कचहरी तिराहे से शुरू हुई। यात्रा का जगह-जगह छात्र छात्राओं के द्वारा स्वागत किया गया। खेल ज्योति यात्रा कचहरी तिराहे से शुरू होकर टनकपुर हाईवे पर नकटादाना चौराहा, यशवंतरी मंदिर चौराहा, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, गौहनिया चौराहा से गांधी स्टेडियम रोड होते हुए गांधी स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई।
गांधी स्टेडियम में पहुंचने पर खेल ज्योति को क्लब के पदाधिकारियों ने गांधी स्टेडियम में ही स्थापित कर दिया। इस अवसर पर सरनजीत सिंह, कार्यक्रम संयोजक नरेश गंगवार, कार्यक्रम सह संयोजक आरती अग्रवाल, शेखर सक्सेना, कोषाध्यक्ष प्रभा मौर्या, प्रभाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख अरविंद कन्नौजिया, कार्यक्रम प्रभारी अनिल कमल, सम्भाग संगठन ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

शहर के कचहरी तिराहे से निकाली गई खेल ज्योति यात्रा में शामिल एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब के सद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें