फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शास्त्री जयंती पर कायस्थ शिक्षकों को किया सम्मानित

Sat, 03 Oct 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा में लोगों को सम्मानित करते पदा​धिकारी। - फोटो : 1
विज्ञापन
पीलीभीत। अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कायस्थ शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, अति विशिष्ट अतिथि किरन सक्सेना व विशिष्ट अतिथियों डॉ. पीएन सक्सेना, डॉ. भरत कंचन, डॉ. आस्था कंचन, डॉ. ममता सक्सेना, मंडल अध्यक्ष शिरीष सक्सेना व जिलाध्यक्ष जगदीश सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गोष्ठी में जगदीश सक्सेना, अमित सक्सेना, एनएम सक्सेना, अजय सक्सेना, सुमित सक्सेना व जितेश राज नक्श ने शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन और कर्तव्यनिष्ठा पर विचार रखे। संचालन हर्ष कंचन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें