पीलीभीत। यम द्वितीया पर जिले भर में चित्रगुप्त महाराज की पूजा हुई। कायस्थ समाज के परिवारों में विधि-विधान से लेखनी-पूजन किया गया। वहीं परमठ मंदिर पर भी हवन पूजन हुआ।
पड़वा पर कायस्थ समाज के लोग कलम से काम बंद कर देते हैं। भैयादूज पर चित्रगुप्त पूजन के बाद ही कलम से लिखाई शुरू करते हैं। समाज के लोगों का मानना है कि कलम ही उनका शस्त्र है। बुधवार को समाज के लोगों ने राम शब्द लिखकर लेखनी पूजन किया। पूजन कर मिष्ठान बांटा गया। इसके बाद घरों में भैयादूज का कार्यक्रम शुरू हुआ।
उधर, कायस्थ सेवा समिति एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में परमठ मंदिर में सामूहिक कलम दवात पूजन हुआ। भगवान चित्रगुप्त से कामना की गई कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि का संचार हो। प्रसाद के रूप में सभी को कलम वितरित की गई। इस अवसर पर महेश नारायन सक्सेना, विनय सक्सेना पुत्तन, विपिन सक्सेना, शिरीष सक्सेना, सुशील नारायन सक्सेना, अनिल कमल, रवि प्रकाश, प्रदीप सक्सेना, सरोज जौहरी आदि उपस्थित रहे।
चित्रगुप्त जयंती पर हुआ हवन-पूजन
बीसलपुर। कायस्थ सभा मंदिर में बुधवार को चित्रगुप्त जयंती पर हवन हुआ। हवन पंडित अशोक भट्ट और उपेंद्र शंखधार ने विधि विधान से कराया। कायस्थ सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हवन में आहुतियां डालीं। इस मौके पर कायस्थ सभा के अध्यक्ष नवीन सक्सेना, सचिव अरविंद कुमार, जनता टेक्नीकल इंटर कॉलेज के प्रबंधक अमरेश कुमार, विजय कुमार, बंगाली बाबू आदि मौजूद रहे। इस मौके पर चित्रगुप्त का पूजन भी किया गया। संवाद
शहर के परमठ मंदिर में चित्रगुप्त जी के पूजन में मौजूद लोग । संवाद
शहर के परमठ मंदिर में चित्रगुप्त जी के पूजन में मौजूद लोग । संवाद