पूरनपुर क्षेत्र के गांव सुआबोझ के उच्च प्राथमिक स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।स्रोत:
पूरनपुर। संकुल पिपरिया दुलई और भगवंतापुर के विद्यार्थियों की संकुल स्तरीय विज्ञान और गणित की प्रतियोगिता हुई। जिसमें कौशल, मानवी, विशाल ने बाजी मारी। बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता सुआबोझ के उच्च प्राथमिक स्कूल में हुई। बच्चों को मॉडल बनाए एवं लिखित परीक्षा दी। इसमें सुआबोझ के उच्च प्राथमिक स्कूल के कौशल सरोज ने पहला, कपूरपुर के उच्च प्राथमिक स्कूल की पारकी और आशा देवी ने दूसरा स्थान पाया।
संकुल भगवंतापुर की गणित और विज्ञान की प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक स्कूल में हुई। प्राथमिक स्तर की गणित प्रतियोगिता में गुलडिय़ा खास के मासू व लोहरपुरा की मानवी ने पहला, लोहरपुरा के पंकज और पताबोझी की माधुरी देवी ने दूसरा, पताबोझी के मोहित और कीरतपुर की नवरीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जूनियर स्तर की गणित प्रतियोगिता में टांडा छत्रपति उच्च प्राथमिक स्कूल के गोपी और मीनू तो विज्ञान प्रतियोगिता में टांडाछत्रपति के विशाल और मीनू पहले स्थान पर रहे। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।