पूरनपुर। बरातघर से खाना बनाकर निकले काशीपुर के लालपुर कॉलोनी निवासी विशाल (26) और बाइक सवार पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज निवासी जकी (30) बाइक की टक्कर से घायल हो गए । घायलों को सीएचसी से रेफर किया गया। रास्ते में विशाल की मौत हो गई। पुलिस ने विशाल के शव को कब्जे में लिया है। घटना रविवार शाम को गांव खमरिया पट्टी के समीप हुई। विशाल अपने साथियों के साथ असम हाईवे पर गांव हरसिंहपुर के समीप एक बरातघर से खाना बनाकर निकला था। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार ने बताया कि विशाल की हादसे में मौत हुई है। संवाद