बिलसंडा के देवीस्थान मंदिर में कन्या भोज कराते आरती मंडल के लोग।स्रोत:आयोजक
बिलसंडा। नगर के देवीस्थान मंदिर में कन्या भोज का आयोजन हुआ। बता दें कि हर वर्ष देवीस्थान मंदिर में नवरात्र संपन्न होने के बाद नगर में अखंड ज्योति यात्रा निकाली जाती है। इसके बाद कन्या भोज होता है। इसी क्रम में इस साल भी मंगलवार को बड़ी संख्या में कन्याओं को बुलाकर उनका पूजन करने के बाद भोज कराया गया। संवाद