फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit Tiger Reserve: पीटीआर में जंगल सफारी के समय बदलाव, जानिए अब कितने समय से शुरू होगी सैर

Wed, 03 Apr 2024 02:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अब तक सफारी वाहन का समय सुबह साढ़े छह से 10 और शाम की शिफ्ट में ढाई से साढ़े पांच बजे था, लेकिन हर बार की तरह गर्मी शुरू होते ही एक अप्रैल से समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में गर्मी शुरू होने के साथ ही जंगल सफारी के समय में भी बदलाव किया गया है। जंगल की सैर करने वाले सैलानी शुक्रवार से सुबह छह बजे से सफारी का आनंद उठा सकेंगे। जंगल सफारी के समय को आधा घंटा कम कर सुबह छह से साढ़े नौ और शाम की शिफ्ट को साढ़े तीन से छह बजे किया गया है।

विज्ञापन


पीटीआर के पर्यटन स्थल पर गर्मी के चलते सैलानियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जनपद के अलावा दूरदराज से आने वाले सैलानियों को तृण भोजी वन्य-जीवों के अलावा बाघ के भी दीदार हो रहे हैं। जिससे उनका सफर यादगार हो रहा है। अब तक सफारी वाहन का समय सुबह साढ़े छह से दस और शाम की शिफ्ट में ढाई से साढ़े पांच बजे था, लेकिन हर बार की तरह गर्मी शुरू होते ही एक अप्रैल से समय में बदलाव किया गया है।

रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि गर्मी के चलते जंगल सफारी की समय सीमा में आधे घंटे का बदलाव किया गया है। मुस्तफाबाद पहुंचने वाले सैलानियों को सुबह छह बजे जंगल सफारी जाने के निर्णय किया गया है। एक अप्रैल से इस निर्णय को प्रभावी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें