फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दूसरे दिन पूरा हो सका संयुक्त सीमांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी में चेनेलाइजेशन (सीधा और गहरा करना) का काम रुकवाने के बाद पीटीआर, बाढ़ खंड और राजस्व विभाग की ओर से किया जा रहा संयुक्त सर्वे रविवार को दूसरे दिन पूरा हो गया। सर्वे की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद ही काम होगा या नहीं, इसका पता चलेगा।
विज्ञापन

गांव चंदिया हजारा के समीप बाढ़ से बचाव के लिए नदी को सीधा और गहरा करने के काम को वर्ष 2018 में स्वीकृति मिली थी। बजट जारी होने पर मशीनें भी शारदा नदी के धनाराघाट तट पर आ गईं थी। काम शुरू होता इससे पहले ही वन विभाग ने बगैर एनओसी काम होने पर आपत्ति लगा दी थी।
बाद में राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड की स्थायी समिति की बैठक में चेनेलाइजेशन का प्रस्ताव पास होने और जियो बैग लगाने को स्वीकृति मिलने पर 13 मार्च को चेनेलाइजेशन के काम का शुभारंभ हुआ। 20 मार्च को लखीमपुर खीरी की संपूर्णानगर रेंज के रेंजर ने मौके पर पहुंचकर स्वीकृति न होने का हवाला देकर काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

सर्वे के बाद बुधवार को काम शुरू हुआ। बृहस्पतिवार को एसडीओ (वन) रमेश सिंह चौहान ने हरीपुर रेंज वीरेंद्र रावत के साथ मौके पर काम रुकवा दिया था। इसको लेकर शनिवार को वन विभाग, राजस्व विभाग और स्थापना बाढ़ खंड की टीम ने संयुक्त सीमांकन शुरू किया।
गांव चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि दूसरे दिन सर्वे तो पूरा हो गया, लेकिन रिपोर्ट की जानकारी टीमों ने अफसरों को देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें