अमरिया बलॉक क्षेत्र के गांव बारात बोझ में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में समस्याएं सुनते केंद्रीय
पीलीभीत। अमरिया ब्लाॅक क्षेत्र स्थित ग्राम बारातबोझ में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद एवं गन्ना विकास चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। गन्ना राज्यमंत्री ने बारातबोझ में स्वीकृत बरातघर की बाउंड्रीवाॅल के निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि उनका लक्ष्य पीलीभीत को एक विशेष पहचान दिलाने का है और इसके लिए यहां के लोगों का सहयोग आवश्यक है। गन्ना राज्यमंत्री गंगवार ने कहा कि देश के मजबूत नेतृत्व के चलते देश लगातार तीव्रता से प्रगति की ओर अग्रसर है।
गंगवार ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेतागण समाज को बांटने का कार्य कर रहे है लेकिन हमें बंटना नहीं है।