जिला पंचायत कार्यालय पर हुए अनावरण कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद से ही लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें पीलीभीत जिले में भी कई कार्य अब तक कराए जा रहे चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत से 27 परियोजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। इसमें कई प्रमुख मार्गों की मरम्मत के साथ संपर्क व सीसी मार्ग का निर्माण, बारात घर की मरम्मत आदि शामिल हैं। इन कार्यों पर 172 लाख रुपया खर्च आएगा। इस मौके पर उन्होंने अपनी विधायक निधि से जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की रंगाई पुताई व मरम्मत के लिए 10 लाख के कार्यों के शिलापट का भी अनावरण किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रुकैया आरिफ ने अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और सभी कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएमए वसी अहमद, मोहम्मद आरिफ, अमित पाठक, दीपेंद्र चौहान, अमिताभ अग्निहोत्री, अब्दुल वसीम सहित कई लोग मौजूद रहे।