फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिलाबदर साथियों के साथ घर में कर रहा था संरक्षित पशु की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मांस, हत्या के उपकरण समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। संरक्षित पशु की घर में हत्या की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर संरक्षित पशु की हत्या कर रहे शेरपुरकलां निवासी जिला बदर शमशाद, गांव सिमरिया के मोहल्ला सूफीनगर निवासी सद्दीक, शेरपुरकलां निवासी अफरोज को गिरफ्तार कर लिया। मौके से संरक्षित पशु का मांस, उपकरण बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि नगर से सटे गांव सिमरिया के मोहल्ला सूफीनगर निवासी सद्दीक के घर संरक्षित पशु की हत्या की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया। टीम ने संरक्षित पशु की हत्या कर रहे जिला बदर शेरपुरकलां निवासी शमशाद, उसके साथी शेरपुरकलां निवासी अफरोज, सूफीनगर निवासी सद्दीक को गिरफ्तार कर लिया। घर में संरक्षित पशु का 32.400 किलोग्राम मांस, संरक्षित पशु की हत्या और मांस बिक्री के उपकरण बरामद किए गए। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए शमशाद को 16 नवंबर को छह महीने के लिए जिला बदर किया गया था। उसे जिले की सीमा से बाहर खदेड़कर जिले में न घुसने की चेतावनी दी गई थी। जिला बदर होने के बाद भी जिले में मिलने पर उसके खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें