पीलीभीत। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के निधन के बाद रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार उनको शहर स्थित आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आत्मशांति की कामना की और परिजनों से बातचीत ढांढस बंधाया। मंगलवार को तीन बार के भाजपा जिलाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गुप्ता का हार्टअटैक से निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद से लगातार प्रदेश स्तरीय भाजपा नेताओं का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, सुरेश गंगवार, डॉ.आस्था अग्रवाल, तुलाराम लोधी, अभिषेक गोल्डी, अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।