फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीआई एनएलटीएस परीक्षा में 3600 विद्यार्थी हुए शामिल

Mon, 01 Aug 2016 11:25 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
school
विज्ञापन
जेसीआई मिड टाउन के तत्वावधान में हुई नेशनल टैलेंट सर्च परीक्षा (एनएलटीएस) में 3600 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा शहर के आठ स्कूल-कॉलेजों में हुई। एनएलटीएस परीक्षा सोमवार को शहर के बेनहर पब्लिक स्कूल, लिटिल एंजिल्स स्कूल, स्प्रिंगडेल कॉलेज, चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर व इकरा पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई। परीक्षा में कक्षा आठ से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्ष निरीक्षकों व जेसीआई सदस्यों की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। अध्यक्ष लव अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा में शहर के आठ स्कूल कॉलेजों के 3600 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा जेसीआई द्वारा एक अगस्त को पूरे देश में कराई गई है। बताया कि एनएलटीएस परीक्षा में भाग लेने वाले हर प्रतिभागी को एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। चैप्टर लेबल पर प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये का चेक व द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1100-1100 रुपये का चेक दिया जाएगा। नेशनल लेबल पर पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 21 हजार, 15 हजार व 11 हजार रुपये का चेक दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान सचिव अमन अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, ईश बंसल, शैशव अग्रवाल, नितिन कौशिक, नितिन अग्रवाल, गुरदत्त सिंह, मानिक मित्तल, अंकुर अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, रचित गुप्ता, अभिनव गोपाल, परेश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, रीना अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें