फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नेपाल में भाई को पकड़वाने के शक में पिता-पुत्र ने की थी जसवीर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। भाई को नेपाल में पकड़वाने की रंजिश में हजारा थाना क्षेत्र के गांव टिल्ला नंबर चार निवासी जसवीर की पिता-पुत्र ने डुबोकर हत्या की थी। हजारा पुलिस ने शुक्रवार को दोनों हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर भेज दिया।
विज्ञापन


हजारा थाना क्षेत्र के गांव टिल्ला नंबर चार निवासी जसवीर सिंह (30) को 21 जुलाई को गांव टिल्ला नंबर चार वमनपुर भागीरथ निवासी बब्बू उर्फ वलजिंदर सिंह घर से नेपाल चलने की बात कहकर बुलाकर ले गया था।
शाम तक जसवीर के घर न लौटने पर उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उसकी तलाश शुरू की थी। 22 जुलाई की शाम को जसवीर का शव नेपाल सीमा के गांव बाजार घाट के समीप मिला था। जसवीर के परिजनों ने बब्बू पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद हजारा पुलिस ने जसवीर सिंह की पत्नी जसविंदर कौर की ओर से बब्बू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया था। हजारा एसओ परमेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जसवीर की मौत पानी में डूबने से होने की बात सामने आई। जांच में रंजिशन जसवीर की डुबोकर मारने का खुलासा हुआ।
उन्होंने बताया कि आरोपी बब्बू के भाई को कुछ महीने ही पहले नेपाल में नेपाल की पुलिस ने पकड़ लिया था। बब्बू उर्फ बलजिंदर सिंह और उसके पिता प्रेम सिंह को शक था कि जसवीर ने बब्बू के भाई को नेपाल में पकड़वाया है।
इसी रंजिश में पिता-पुत्र ने मिलकर जसवीर की डुबोकर हत्या कर दी। एसओ ने बताया कि हत्यारोपी पिता-पुत्र को शुक्रवार को गांव भुरजनिया के समीप यात्री टिनशेड के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि हत्यारोपी बब्बू उर्फ बलजिंदर के खिलाफ इससे पहले दुष्कर्म, गाली-गलौज कर धमकाने, जबकि प्रेम सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें