फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लाउडस्पीकर की तेज आवाज से रद्द हुआ जन्माष्टमी कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में दूसरे पक्ष ने लाउडस्पीकर की तेज आवाज से बाधा उत्पन्न कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर भी बात नहीं बनी। इससे कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पुरैना निवासी महेंद्र और रामेश्वर दयाल ने बताया कि जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अनुमति ली गई थी। तैयारियां पूरी करने के बाद सोमवार शाम कार्यक्रम शुरू किया गया। उनका कहना है कि पास में ही दूसरे पक्ष के लोग जन्माष्टमी के कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज में स्पीकर बजाने लगे, जिससे उनके कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न होने लगी। सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूसरे पक्ष को समझाया, लेकिन आवाज कम नहीं हो सकी। आयोजकों ने मायूस होकर कार्यक्रम को रद्द कर दिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। जन्माष्टमी पर्व को लेकर कई जगह कार्यक्रम हुए। ऐसे में किसी को रोका नहीं जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें