फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जन जागरण समूह ने बांटे डस्टबिन और कपड़े के थैले

Sun, 23 Jul 2023 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
वार्ड 25 में लोगो को थेलो का किया गया वितरण । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जन जागरण समूह की ओर से शहर के वार्ड नंबर 25 में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित की गई। इसका विषय हमारा कचरा, हमारी जिम्मेदारी रहा। समूह के अध्यक्ष अनिल मैनी ने लोगों से अपने घरों के आसपास सफाई रखने, पॉलिथीन का प्रयोग न करने, कूड़ा-कचरा सड़क पर न फेंकने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर समूह के लक्ष्मीकांत शर्मा, सतीश शर्मा, पालिका के सफाई इंस्पेक्टर आबिद अली और वार्ड 25 के सभासद साकेत सक्सेना ने वार्ड में डस्टबिन और कपड़े के थैले वितरित किए। कार्यशाला में महेश नारायन प्रधान, अफजल हुसैन एडवोकेट, सादात हुसैन, प्रशांत जैसवार, प्रवीन प्रजापति, आशीष सक्सेना, रूपक जौहरी, अनमोल, प्रदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें