फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर जाम लगा किया प्रदर्शन

Tue, 11 Apr 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रिछोला सबल में हाइवे से शराब भट्टी न हटाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को हाइवे पर जाम लगाकर आबकारी विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया। गांव रिछोला सबल के कुछ लोग मंगलवार को गांव के पास से गुजर रहे  बीसलपुर-बरेली हाइवे पर जमा हुए। ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगाकर आबकारी विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप था कि शासन का स्पष्ट आदेश होने के बावजूद आबकारी विभाग ने गांव रिछोला सबल में हाइवे के किनारे स्थित शराब की भट्टी नहीं हटवाई है। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम और प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। ग्रामीणों में आबकारी विभाग के प्रति रोष दिख रहा था। ग्रामीणों ने यह ऐलान भी कर  दिया कि यदि एक सप्ताह के भीतर शराब भट्टी नहीं हटाई गई, तो वे लोग बीसलपुर  तहसील परिसर में आबकारी विभाग के विरोध में बेमियादी धरना शुरू कर देगें।  चक्का जाम और प्रदर्शन करने वालों में ख्यालीराम, मोहम्मद अकरम, मुजीम,  बुंदन, राशिद, यामीन, कयूम, जैनम, रामपाल और रमेश आदि लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें