फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई जलविहार शोभायात्रा

Wed, 27 Sep 2023 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर में निकाली गई जल विहार शोभायात्रा । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। भगवान श्रीकृष्ण की जलविहार शोभायात्रा सोमवार शाम शहर में बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जलविहार शोभायात्रा शहर स्थित काला मंदिर से शुरू हुई। यात्रा में विशेष रूप से सजाए गए भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान शिव के सिंहासन आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों ने रास्ते में जगह-जगह पूजा-अर्चना के साथ ही पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा काला मंदिर से प्रारंभ होकर सुनगढ़ी थाना, छतरी चौराहा, स्टेशन चौराहा से वापस घूमकर, गैस चौराहा, चावला चौराहा, ड्रमंडगंज चौराहा, जेपी रोड, जाटों का चौराहा, लेखराज चौराहा होते हुए वापस काला मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस साथ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें