पीलीभीत। शाहजहांपुर जा रही ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक आईटीआई कर रहा था। इस दौरान 40 मिनट ट्रेन खड़ी रही। बरखेड़ा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है।
बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ज्योरहा कल्याणपुर निवासी अर्जुन (20) पुत्र रामकुमार कश्यप बृहस्पतिवार दोपहर को शाहजहांपुर जा रही ट्रेन के आगे कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ने ट्रेन को रोक दिया। सूचना पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के परिवार वाले भी पहुंच गए। परिवार वालों ने बताया कि अर्जुन आईटीआई कर रहा था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। संवाद