फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर आईटीआई छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कपड़े सिलाई की पिता की दुकान पर लगे सोलर पैनल को उतारते समय आईटीआई के छात्र की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला मोहम्मद फारूख के रहने वाले राजीव शर्मा कपड़े सिलाई का काम करते हैं। मोहल्ला बेनी चौधरी में उन्होंने इसके लिए किराए पर दुकान ले रखी है। लॉकडाउन में इन दिनों दुकान बंद चल रही है। दुकान खाली करने के लिए शनिवार उनका सुबह 19 वर्षीय पुत्र ऋतिक गया था। वहां दुकान पर रखा सामान वह निकालने के बाद छत पर लगा सोलर पैनल उतारने के लिए छत पर चढ़ा। तभी दुकान के नजदीक से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही ऋतिक नीचे गिरा तो चीख पुकार मच गई। आसपास के कई लोग जमा हो गए। परिवार वाले भी खबर मिलने पर आ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची। आनन-फानन में ऋतिक को जिला अस्पताल भिजवाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऋतिक एक प्राइवेट कॉलेज से आईटीआई कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें