फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 10 से 25 फीसदी तक बढ़ सकते हैं सर्किल रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में जमीन खरीदना अब महंगा हो जाएगा। भूमि की कीमतों में 10 से 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। चार साल बाद सर्किल रेट में बदलाव होने जा रहा है। सोमवार को इस बाबत डीएम ने बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

साल 2018 के बाद से जिले में भूमि की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। अब शासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिलाधिकारी अपने यहां के सर्किल रेट की समीक्षा करें और नई दरें तय कर लागू करें। डीएम ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें नई दरें प्रस्तावित की जाएंगी। इसके बाद आम लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे। इनके निस्तारण के बाद नया सर्किल रेट लागू कर दिया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार कृषि भूमि, अकृषि भूमि, वाणिज्यिक भवन, वाणिज्यिक भवनों की भूमि, निर्माण लागत की न्यूनतम मूल्य दरें सभी शामिल की जाती हैं। इसमें पेड़ों की कीमत, बोरिंग आदि सभी की मूल्यांकन दरें भी शामिल की जाती हैं। नई कॉलोनियों के सर्किल रेट भी बढ़ेंगे। सामान्य तौर पर सर्किल रेट में 10 से 20 फीसदी की वृद्धि करने पर विचार चल रहा है। किसी भूमि का बैनामा कराने पर बढ़े हुए बाजार मूल्य के हिसाब से कीमत अदा करनी होगी। स्टांप ड्यूटी भी ज्यादा चुकानी होगी। महायोजना-2031 भी लागू होने जा रही है। इसमें भूमि का लैंड यूज बदलेगा। इस विनिमय क्षेत्र में भूमि की कीमतों में 10 से 25 फीसदी तक बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन

- नए सर्किल रेट तय करने को लेकर सोमवार को बैठक बुलाई गई है। इसमें भूमि की बाजार कीमतों की दरों में बदलाव को लेकर मंथन होगा। 10 से 25 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ सकते हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नई दरें जिले में लागू हो जाएंगी। - राम सिंह गौतम, एडीएम एफआर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें