फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का सिलसिला थमा, सोमवार से सामान्य रह सकता है मौसम

सार

पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का सिलसिला फिलहाल थम गया है।लेकिन बुधवार और बृहस्पतिवार को फिर से बारिश की संभावना है।जिले में पिछले चार दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही थी।
विज्ञापन
रविवार को हुई रिमझिम बारिश में छाता लगाकर जाती युवती। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का सिलसिला फिलहाल थम गया है। रविवार दिन में भी हल्की बारिश हुई। उसके बाद धूप खिल गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार से मौसम सामान्य रह सकता है। लेकिन बुधवार और बृहस्पतिवार को फिर से बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में पिछले चार दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही थी। लगातार बारिश होने से किसान परेशान थे। रविवार सुबह भी बारिश हुई, दिन में बादल छाये रहे। बीच-बीच में धूप भी खिली। दोपहर बाद फिर कुछ देर के लिए बारिश हुई।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस ढाका के अनुसार सोमवार से मौसम सामान्य रह सकता है। हालांकि बीच-बीच में बादल आ सकते हैं। बुधवार व बृहस्पतिवार को भी पानी गिर सकता है। इसके बाद धूप खिलने से खेतों में भरा पानी सूख जाएगा। नमी भी कम होगी। इससे किसानों को फायदा पहुंचेगा। साथ ही उमस बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें