फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरे दिन छाए रहे बदरा पर बरसे नहीं

Sat, 15 Jul 2023 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर में आसमान में छाये बादल । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शुक्रवार को दिन भर काली घटाएं छाई रहीं। तेज बारिश होने की लोगों को उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बीच-बीच में धूप भी निकली। बारिश न होने से उमस रही और लोग गर्मी से परेशान रहे। शाम को जब कुछ हवा चली तो लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही ठंडी हवा चली और आसमान में काले- काले बादल बन गए। बादलोें को देखकर लग रहा था कि तेज बारिश दो से तीन घंटा तक होती रहेगी। ऐसा नहीं हुआ। काले बादल कुछ ही देर में गायब हो गए और धूप आ गई। इसके बाद शाम तक बादलों का यही खेल जारी रही। इससे मौसम भी काफी गर्म बना रहा। मौसम गर्म होने और हवा न चलने के कारण उमस बढी़ रही। उमस के चलते लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें