पीलीभीत। रविवार की सुबह से बादल छाए रहने से मौसम ठंडा रहा, दोपहर में बूंदाबांदी भी हुई।
रविवार को सुबह बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम ठंडा रहे। दोपहर बाद हलकी धूप खिली। रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 तो न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम 29.1 और न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि मौसम में इसी तरह से बदलाव होता रहेगा। सुबह और रात में ठंड का एहसास होगा। संवाद