फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चौराहे से सवारियां भरने वाले 28 वाहनों के काटे गए चालान

विज्ञापन
वाहन चालकों को नसीहत देते ए आरटीओ। संवाद
विज्ञापन
- नौगवां व असम चौराहे पर एआरटीओ के नेतृत्व में की गई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शनिवार को एआरटीओ के नेतृत्व में टीम ने चौराहों से सवारियां भरने वाले 28 वाहनों के चालान किए। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मच गई। पुलिस ने वाहन चालकों को आगे से चौराहों पर रुक कर सवारियां नहीं भरने की नसीहत दी। इस दौरान यातायात पुलिस भी मौजूद रही। इसके अलावा टैक्सी स्टैंडों पर वसूली के संबंध में भी पूछताछ की गई।
सबसे पहले नौगवां चौराहे पर खड़े होकर सवारियां भर रहे डग्गामार वाहनों के चालान किए गए। इसके बाद यह कार्रवाई असम चौराहे पर की गई। यहां भी एक कई डग्गामार वाहन चौराहे पर ही खड़े थे, सवारियां बिठा रहे थे। इनका भी चालान किया गया। इन वाहनों की सबसे ज्यादा संख्या बीसलपुर और पूरनपुर रोड पर नजर आई। सभी का चालान करते हुए हिदायत दी गई कि आगे से कोई भी चौराहे पर वाहन रोक कर सवारियां नहीं भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि चौराहों पर वाहन खड़े होने से जाम की समस्या होती है, इसके साथ ही ये यातायात के नियमों का उल्लंघन होता है। ऐसे में प्रति वाहन 500 रुपये का चालान किया गया है। इसके साथ उन्होंने वाहनों के चालकों से यह जानकारी भी जुटाई कि जहां पर वह अपना वाहन खड़ा करते हैं, वहां कोई वसूली तो नहीं की जाती है। इसपर किसी ने कोई जवाब नहीं दिया।

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि टीम में यातायात निरीक्षक राघवेन्द्र व असम चौकी प्रभारी प्रदुम्न समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें