फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीमा हत्याकांड की विवेचना पूरी, दोनों आरोपी निकले दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने सीमा हत्याकांड की विवेचना पूरी कर ली है। पुलिस ने पिता और चाचा को आरोपी मानते हुए न्यायालय में उनके विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल कर दिए हैं।
विज्ञापन




कोतवाली के गांव कनगवां निवासी राजीव ने छह मार्च को अपने भाई संजय के साथ पुत्री सीमा (19) की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उन्होंने छात्रा का शव जलाकर अमेड़ी नदी के किनारे जमीन में दफन कर दिया था। राजीव ने पुलिस को गुमराह करते हुए सात मार्च को कोतवाली में फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी कि उनकी पुत्री अपने प्रेमी संग चली गई है।
पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 13 मार्च को दोनों को पकड़कर सख्ती की तो उन्होंने सच्चाई उगल दी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर जमीन में दफन किया गया छात्रा का जला हुआ शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने राजीव की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट को तरमीम का दोनों भाइयों को आरोपी बनाया था। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि विवेचना में दोनों भाई दोषी पाए गए हैं। दोनों के खिलाफ आरोप पत्र विभागीय उच्चाधिकारियों के माध्यम से न्यायालय में दाखिल कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें