फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जांच में छह बोरी अनाज मिला कम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर । जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी ने तीन दिन पूर्व नगर की सस्ता गल्ला विक्रेता की सभी दुकानों का औचक निरीक्षण किया था। रेखा देवी और मनोज कुमार की दुकान अवैध रूप से बंद मिली थी। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर इन दोनों दुकान को सील कर दिया गया था। बुधवार को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार रमेश चंद्र और आपूर्ति निरीक्षक निरीक्षक रजनीश शुक्ल ने सील की गई दोनों दुकानों को खुलवाकर उनका बारीकी से निरीक्षण किया । नायब तहसीलदार ने बताया कि निरीक्षण में रेखा देवी की दुकान का सारा अनाज सही मिला लेकिन मनोज कुमार की दुकान पर छह बोरी अनाज कम मिला। नायब तहसीलदार ने बताया कि जांच रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें