फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़कों को खोदवाकर की गई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवंतापुर रोड हाथ से उखड़ने का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। दिल्ली से आए नेशनल क्वालिटी मॉनिटर प्रवीन किडे और विनोद कुमार ने धनाराघाट रोड से भगवंतापुर होते हुए टांडा छत्रपति जाने वाली सड़क, जोगराजपुर से सुल्तानपुर और जोगराजपुर से नहर रोड हरीपुर किशनपुर तक की जांच की। जांच में सड़क खोदवाकर डाले गए सभी कोड को बारीकी से देखा।
नगर के धनाराघाट रोड से गांव भगवंतापुर होते हुए गांव टांडा छत्रपति तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 427.56 लाख रुपये की लागत से करीब सात किलोमीटर तक सड़क निर्माण पिछले साल कराया गया। सड़क का निर्माण पूरा कर लिया गया। 11 नवंबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें कुछ लोग बनाई सड़क को हाथ से उखाड़ते नजर आ रहे थे। मामला तब तूल पकड़ गया, जब सांसद वरुण गांधी ने सड़क को लेकर ट्वीट किया और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद से कार्रवाई को कहा।
विज्ञापन

शासन तक मामला पहुंचा तो इस सड़क की जांच कई बार हो चुकी है। जांच में सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब मिलने पर निर्माण करने वाली फर्म के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद यूपी रुरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी की टीम ने स्टेट क्वालिटी मॉनिटर अनिल कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने जांच की थी। फरवरी माह में नेशनल क्वालिटी मॉनिटर सचान बक्शी ने सड़क को खोदवाकर जांच की। बृहस्पतिवार को नेशनल क्वालिटी मॉनिटर प्रवीन किडे और विनोद कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई दुर्गेश कुमार, सुशील कुमार, बृजेश गंगवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जेई दुर्गेश कुमार ने बताया कि रोटीन जांच है। इसके अलावा नेशनल क्वालिटी मॉनिटर ने बुधवार को जोगराजपुर से सुल्तानपुर, जोगराजपुर नहर रोड से हरीपुर किशनपुर तक सड़क की भी जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें