पीलीभीत। शेल्टर होम मैनेजर व लेखाधिकारी की बीच हुई मारपीट के मामले में आरोपों के बीच अफसरों के निर्देश पर नगर पालिका के ईओ ने मामले की जांच शुरू कर दी गई। बता दें कि शेल्टर होम के संचालन को लेकर नगरपालिका पर कमीशनबाजी का आरोप लग चुका है। जिसकी जांच एसडीएम सदर कर रहे हैं।
नगरपालिका की ओर से संचालित शेल्टर होम में 23 जून की रात मारपीट का मामला सामने आया था। बताया जाता है कि रजिस्टर को लेकर शेल्टर होम के मैनेजर देवेंद्र और लेखाधिकारी रोशन लाल के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों की ओर से आरोप लगाए गए थे।
मामला संज्ञान में आने के बाद अफसर गंभीर हुए। ईओ का कहना है कि शेल्टर होम में लेखाधिकारी और मैनेजर के बीच मारपीट के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। पूरे मामले की रिपोर्ट अफसरों को सौंपी जाएगी।