फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाथ से सड़क उखड़ने की जांच शुरू

विज्ञापन
निर्माणाधीन सड़क की ​शिकायत पर जांच करती एडीएम।संवाद
विज्ञापन
एक दिन पहले घुंघचाई-दियूरिया के बीच निर्माणाधीन सड़क का वायरल हुआ था वीडियो
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत/ घुंघचाई। निर्माणाधीन सड़क के हाथ से उखड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू हो गई है। शनिवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने अधिशासी अभियंता के साथ मौके पर जाकर जांच की। वहां मौजूूद ग्रामीणों से जानकारी भी ली।
पूरनपुर क्षेत्र में घुंघचाई से दियूरिया तक 3.76 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस सड़क का एक दिन पहले वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दिखाया गया था कि सड़क हाथ से ही उखड़ रही है। वायरल वीडियो को लेकर शनिवार को अपर जिलाधिकारी ऋतु पूनिया और अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी मौके पर गए। सड़क की गुणवत्ता को देखा।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद प्रधान रामनिवास शर्मा, पूर्व प्रधान प्रगट सिंह, दलजीत सिंह,जसवीर सिंह आदि से जानकारी ली। अधिकारियों ने मानक के अनुरूप ही सड़क का निर्माण कराने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन


घुंघचाई- दियूरिया मार्ग की शिकायत के बाद जांच की गई। जांच के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने ग्रामीणों से बात की। मौके पर सड़क का निर्माण मानक के अनुसार पाया गया। मौके पर सड़क दो सेंटीमीटर के स्थान पर तीन पाई गई जो कि काफी सही थी। रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।



- राजेश कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें