लिटिल एंजिल्स स्कूल में हुई इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। अभिभावकों ने बच्चों के प्रदर्शन को खूब सराहा।
विद्यालय परिसर में सोमवार को हुई प्रतियोगिता में मरीना हाउस के यश, एरेन, संयम, संचित, अभिमन्यु, उत्कर्ष, प्रफुल्ल, पुलकित, अक्षत आदि ने बिंगो बीट की धुन पर डांस प्रस्तुत किया। नगरीटा हाउस के आर्यन, सौभाग्य, यश, आशीष, समर्थ, अभिनव, रितिक, संकल्प, विदुषी, इशिता, अक्षिता, लक्ष्मी, समरा, प्रभमीत, हिमाद्री आदति ने रिमिक्स इंडो वेस्टर्न बीट्स पर डांस पेश किया। वलीटा हाउस के शुभ, मनवीर, आर्यन, राघव, हर्षिल, राज, परिधि व पैनंबरा हाउस के फहमी, श्रुति, आकर्ष, अभिदीप, करनवीर, जसदीप, हशप्रीत आदि ने भांगड़ा व वेस्टर्न गीतों पर डांस कर खूब तालियां बटोरी। निर्णायक मंडल में शामिल नेहा गुप्ता व डीएफओ कैलाश प्रकाश की पत्नी सविता प्रकाश ने परिणाम की घोषणा की। इसमें मरीना हाउस, वलीटा हाउस, नैगरीटा व पैनंबरा हाउस ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल ने बच्चों ने उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल, अंजु सक्सेना, दीपक सक्सेना, आरीज अल्वी, नीना मेहरोत्रा, कुलदीप कौर, असद जका, मोहम्मद हाशिम आदि मौजूद रहे।