राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम में पैरामेडिकल वर्कर के छह पदों के 128 आवेदकों ने, डिस्ट्रिक लेप्रोसी कंसलटेंट के एक पद के लिए दस व फिजियोथेरेपिस्ट के एक पद के लिए 17 आवेदकों ने आवेदन किया था। बुधवार को सीएमओ कार्यालय में साक्षात्कार को लेकर सुबह से ही आवेदकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दस बजे के आसपास सीएमओ कार्यालय परिसर आवेदकों से भर गया। करीब 11.30 बजे साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हुई। आवेदकों ने डीएम के निर्देश पर गठित सात सदस्यीय चयन समिति के समक्ष पहुंचकर साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार प्रक्रिया शाम साढ़े पांच बजे तक चली। साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान लोग जुगत लगाते देखे गए। जिसमें पैरामेडिकल वर्कर के लिए 92, डिस्ट्रिक लेप्रोसी कंसलटेंट पद के छह व फिजियोथेरेपिस्ट के लिए नौ आवेदकों ने साक्षात्कार दिया। चयन समिति में सीएमओ डॉ. ओम चौहान, बीएसए अंबरीष कुमार यादव, एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनीता चौरसिया, डॉ. प्रशांत, डॉ. मोहम्मद रफीक, डॉ. आरके सक्सेना शामिल रहे।