पीलीभीत। जिले में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। मंगलवार को जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई गईं। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रयोगशालाओं, उपस्थिति पत्रकों और मूल्यांकन प्रक्रिया की जांच की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि परीक्षाएं पूरी तरह निष्पक्ष एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कराई जाएं। संवाद