- हाईस्कूल में पहली पाली में अरबी तो दूसरी पाली में संगीत का प्रश्नपत्र हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल में अरबी और इंटर में नागरिक शास्त्र का पेपर हुआ। इसमें 137 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। वहीं दूसरी पाली में हाईस्कूल में संगीत और इंटर में कृषि विषय का पेपर हुआ। दूसरी पाली में दोनों कक्षाओं के 34 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इंटर के विद्यार्थियों ने बताया कि नागरिक शास्त्र का पेपर काफी अच्छा रहा।
शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल का अरबी-फारसी का पेपर था। इसमें मात्र एक परीक्षार्थी ही पंजीकृत था। वहीं इंटरमीडिएट में नगारिक शास्त्र के पेपर में 2674 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 137 ने पेपर नहीं दिया।
दूसरी पाली में हाईस्कूल का संगीत विषय का पेपर था। इसमें 20 बालिकाएं पंजीकृत थी और कोई भी गैरहाजिर नहीं रही। इंटरमीडिएट में कृषि विषय के पेपर में 1003 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 34 ने परीक्षा छोड़ दी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर सघन तलाशी ली गई।