पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जिला पौधारोपण समिति की बैठक में पौधारोपण अभियान के तहत करीब 36 लाख 31 हजार पौधे लगाने के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप देने के लिए सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, सामाजिक संगठनों को प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया। शुक्रवार को देर शाम गांधी सभागार में जिलाधिकारी ने जिला पौधरोपण समिति की समीक्षा की। इस दौरान निर्देश देते हुए कहा कि पौधरोपण की प्रगति रिपोर्ट कंट्रोल रूम में प्रत्येक घंटे दी जाए।
साथ ही विद्यालयों में रोपित किए जाने वाले पौधों का महत्व वहां के छात्र और छात्राओं को बताते हुए उन्हीं से रोपित कराया जाए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को चिह्नित स्थलों पर खाई खोदवाने, तार फेंसिंग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ऋतु पुनिया, सीएमओ आलोक कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद