फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
50 लाख रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 50 लाख रुपये से अधिक लागत के भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में हुई। इस दौरान पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल का काम इस माह में पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान सीडीओ ने ड्रग वेयरहाउस के निर्माण कार्य में तेजी लाने और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अमरिया के शेष कार्यों को पूरा कराने के लिए कहा। ललित हरि आयुर्वेदिक कालेज में छात्रावास के कार्य की समीक्षा के दौरान बताया कि धनराशि प्राप्त होने पर कार्य पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कारागार में भवन निर्माण की समीक्षा के दौरान उन्होंने अवशेष कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। आईटीआई दबका बढेपुरा की समीक्षा की, अवशेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कबीरगंज हजारा मार्ग से राम जनकी मंदिर होते हुए सुतिया नाला सेतु निर्माण के कार्य में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उन्होंने समस्त निर्माणाधीन संस्थाओं को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी मजदूरों को पंजीकरण कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही साथ प्रत्येक श्रमिक को योजना का लाभ अवश्य प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें