पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने ऊर्जा निगम की आरडीएसएस योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता पर रखकर पूरा कराने के निर्देश दिए।
रविवार को गांधी सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने लाइन हानियों तथा एटी एंड सी हानियों को कम करने के साथ उपभोक्ताओं के लिए निर्बाध एवं गुणवत्तापरक विद्युत आपूर्ति के लिए चलाई जा रही आरडीएसएस योजना की बिंदुवार समीक्षा की।
इस दौरान जिला पंचायत प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह, इंजीनियर संतोष कुमार मधुकर, इंजीनियर प्रशांत गुप्ता, इंजीनियर पंकज भारती, इंजीनियर रामानुज गुप्ता एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद