पीलीभीत। डीएम संजय कुमार सिंह ने बुधवार को नौगवां पकड़िया में बस स्टेशन के लिए अधिगृहीत भूमि का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह को एआरएम से संपर्क कर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने भूमि के गाटा संख्या व रकबा की मैप ले-आउट से जानकारी ली। एसडीएम सदर ने बताया कि उक्त भूमि पर कब्जेदार को हटाया गया है। साथ ही बसों के आवागमन के लिए दोनों ओर मार्ग भी है। संवाद