बीसलपुर। किशनी क्षेत्र के ग्राम परेवा में मोबाइल सेवा और अधिक मजबूत की जाएगी।
क्षेत्रीय जनता की मांग पर केंद्रीय वाणिज्य उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र भेजकर तहसील क्षेत्र के गांव किशनी में नया मोबाइल टावर लगवाने की संस्तुति की थी। जितिन प्रसाद पिछले माह जब इस क्षेत्र में दौरा करने आए थे तो क्षेत्र के लोगों ने टावर लगवाने की मांग की थी। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्र का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराई तो पता चला कि किशनी क्षेत्र में दूरसंचार सेवाएं पहले से ही उपलब्ध हैं।
उन्होंने कंपनियों को किशनी क्षेत्र की मोबाइल फोन सेवा और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में जितिन प्रसाद को भी पत्र भेजा है। संवाद