बीसलपुर कोतवाली में तैनात चल रहे दरोगा बलवीर सिंह को एसपी ने निलंबित कर दिया है। दरोगा पर काम में रुचि न लेने एवं लापरवाही का आरोप है।
मृतक आश्रित कोटे से भर्ती दरोगा बलवीर सिंह की कुछ माह पूर्व ही बीसलपुर कोतवाली में तैनाती हुई थी। इस दौरान दरोगा की कई शिकायतें एसपी को मिलीं। साथ ही काम में रुचि न लेने और लापरवाही के कारण उसके स्तर की कई जांच अधूरी पड़ी थी। इस पर एसपी अनिल कुमार सिंह ने दरोगा को निलंबित कर दिया। प्रभारी कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि एसपी का आदेश प्राप्त हो गया है जिसकी जानकारी दरोगा को दे दी गई है।