फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दरोगा पर कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप

विज्ञापन
पूरनपुर में ज्ञापन देते कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन
योगी सेना के पदाधिकारियों से सीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। राष्ट्रीय योगी सेना के पदाधिकारियों ने सीओ आलोक सिंह को ज्ञापन देकर संरक्षित पशु की हत्या की सूचना पर पहुंचे कार्यकर्ताओं को धमकाने का एक दरोगा पर आरोप लगाया है। ज्ञापन में कार्रवाई की मांग की गई है।
राष्ट्रीय योगी सेना के जिला उपाध्यक्ष गणेश सत्यवली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में सीओ आलोक सिंह से मिलकर दरोगा की शिकायत करने के साथ ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि बुधवार को संरक्षित पशु की हत्या की सूचना पर पदाधिकारी एक स्थान पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर हत्यारोपी भाग गए। हल्का इंचार्ज उदयवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हल्का इंचार्ज ने पदाधिकारियों, साथियों को डराया-धमकाया। संगठन और सरकार के लिए अपशब्द कहे। ज्ञापन में मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में गोरक्षा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अवधेश भारती, अमित सक्सेना, रमेश राठौर, मुकेश कश्यप, बृजेश राठौर, हरिशंकर गुप्ता, मुकेश कोहली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें