फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर मिली गड़बड़ी, पांच को नोटिस

Tue, 19 May 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने जिला अस्पताल रोड स्थित गंगवार मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां सीरप और इंजेक्शन के दो सैंपल लिए। निरीक्षण में उन्हें सेल परचेज, स्टॉक रजिस्टर, एक्सपायरी दवाओं की अलग व्यवस्था नहीं मिली। इसके बाद इसी रोड पर मिश्रा मेडिकल और सांई मेडिकोज पर भी निरीक्षण किया। इन दोनों स्टोर पर भी रिकॉर्ड का रख-रखाव ठीक नहीं पाया गया। इन स्टोर से सैंपल लेने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर जाटो वाला चौराहा स्थित सौम्या मेडिकल पहुंचे। यहां दो सैंपल लिए। निरीक्षण दवाओं के रख रखाव के साथ कई गड़बड़ियां मिलीं। उन्होंने नौगवां क्रासिंग के निकट स्थित न्यू अग्रवाल मेडिकल स्टोर की भी जांच की। यहां प्रोपाइटर दुकान पर नहीं मिले। लाइसेंस भी दुकान पर नहीं था। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी पांच मेडिकल स्टोर से टेबलेट, सीरप, इंजेक्शन आदि के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। गड़बड़ी मिलने पर सभी पांच मेडिकल स्टोर के स्वामियों को नोटिस जारी किया जा रहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शहर में हुई इस छापेमारी से दवा विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें