थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला थान सिंह निवासी राजीव उर्फ टिंकू कुकर्म व पाक्सो एक्ट के मामले में जिला जेल में बंद था। मंगलवार की सुबह जेल में उसकी संदिग्धहालात में मौत हो गई थी। बंदी के घर वालों का आरोप था कि पैसे की मांग पूरी न होने पर जेल प्रशासन उसके साथ मारपीट करता था। जेल प्रशासन की पिटाई से ही राजीव की मौत हो हुई है। बुधवार को मृतक के भाई प्रकाश ने शहर कोतवाली में जेल अधीक्षक, जेलर और शव का पोस्टमार्टम करने वाले पैनल के एक डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी थी। उधर पुलिस ने इस मामले की अभी जांच शुरू नहीं की है। जेलर महेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने सीजेएम को बंदी की मौत मामले की न्यायिक जांच के लिए पत्र लिखा है। संभावना जताते हुए कहा कि दो-चार दिनों में मामले की न्यायिक जांच शुरू हो जाएगी। एसपी जेके शाही ने बताया कि मामले की न्यायिक जांच होगी। ऐसे में पुलिस की जांच का कोई मतलब नहीं है। न्यायिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।