बीसलपुर -पीलीभीत रोड पर पतरसिया प्वाइंट पर ही चेकिंग कर रहे दूसरे दल ने एक घंटे बाद ही एक इनोवा कार से एक करोड़ कैश बरामद कर लिया। पूछताछ करने पर कार सवार ने खुद को पीलीभीत बैंक ऑफ इंडिया का प्रबंधक जीपी सिंह बताया। इसके अलावा राजीव कालोनी निवासी गार्ड द्वारिका प्रसाद साथ था। टीम में शामिल नायब तहसीलदार अनुराग सिंह, बीसलपुर के विपणन निरीक्षक उपेंद्र कुमार, सिपाही नीरज, परमानंद सिंह, रामनिवास यादव ने सूचना एसडीएम को दी। जिस पर इनकम टैक्स के अभिषेक कुमार ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। प्रबंधक जीपी सिंह ने बताया कि वह शाहजहांपुर से बैंक का कैश लेकर लौट रहे है। फिलहाल टीम छानबीन कर रही है।