फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता पिता के साथ ननिहाल से लौट रहे मासूम की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। माता पिता के साथ ननिहाल से लौट रहीं एक मासूम की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अडियारा निवासी गीता देवी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वह अपने पति संजय कुमार और बच्चों के साथ थाना दियोरिया कला के गांव पिपरईया में अपने मायके गई हुई थी। बुधवार को पति संजय कुमार और बेटी गुड़िया के साथ अपनी ससुराल वापस आ रही थी। बुधवार को देर शाम बमरौली- बिलसंडा मार्ग पर बमरोली पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे हैं एक ट्रैक्टर- ट्राला ने उनकी उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक समेत सभी गिर गए और गंभीर चोटे आई। राहगीरो की मदद से एंबुलेंस द्वारा उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया । जहां उनकी दस वर्षीय बेटी गुड़िया को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति संजय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि शव का पीएम कराया जा रहा है तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें