फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेड़ तोड़ने का विरोध करने पर फावड़े से घायल किया

Fri, 23 Jun 2023 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। चकरोड और खेत की मेड़ काटने का विरोध करने पर गांव खाता निवासी जयपाल को दबंगों ने फावड़ा मारकर घायल कर दिया। इस मामले में पिता-पुत्र समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जयपाल ने बताया कि उनके खेत के पड़ोस में गांव महादिया निवासी हीरालाल का खेत है। उसने जयपाल के खेत की मेड़ और चकरोड को अपने खेत में मिला लिया है। जयपाल ने इसका विरोध किया तो फावड़ा से वार कर उन्हें घायल कर दिया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि जयपाल की ओर से गांव महादिया निवासी हीरालाल, उसके भाई लालबहादुर, राजेंद्र, बाबूराम, नन्हे लाल और बाबूराम के पुत्र मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें