अमरिया। बाइक की चपेट में आकर घायल हुए थाना क्षेत्र के गांव कैंचू टांडा निवासी अमीर अहमद (70) की शनिवार रात उपचार के दौरान बरेली में मौत हो गई।
शनिवार को वृद्ध अमरिया बाजार से कुछ सामान लेकर पैदल घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में नहर पुल के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने उपचार के लिए उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। रविवार को शव घर पहुंचने के बाद वृद्ध का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद