पीलीभीत। मिशन शक्ति के तहत जिला प्रशिक्षण संस्थान में यूपीआई कोन के जिला समन्वयक रवि कुमार ने कार्यक्रम का आयोजन कराया। जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक सुनील कुमार त्रिपाठी और पोस्ट ऑफिस आए अधीक्षक विजय वीर ने एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम का अनावरण किया गया। इस मौके पर बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, जिला परियोजना अधिकारी अनिल कुमार ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। इसमें 125 महिलाओं ने भागीदारी। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा, प्रेमलता आदि मौजूद रहीं। संवाद