किसान दिवस में योजनाओ की दी गई जानकारी ।
पीलीभीत। बुधवार को किसान दिवस का आयोजन गोमती सभागार में किया गया। उपकृषि निदेशक संतोष कुमार सविता की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर कौशल किशोर, जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम, जिला उद्यान अधिकारी बाले सरन चौधरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार, सहायक निबंधक सहकारिता प्रदीप सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शैलेन्द्र सिंह ढाका ने किसानों को गन्ना विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग एवं रेशम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। किसानों की समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। संवाद